टेस्ट क्रिकेट से विराट का संन्यास लेना थोड़ा आश्चर्य की बात : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गाजियाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले को आश्चर्यजनक बताया। उन्होंने कहा कि किंग कोहली देश के लिए और खेलते तो अच्छा होता। लेकिन, उन्होंने जो फैसला लिया है, भगवान उन्हें आगे सफल बनाएं।