भारत बनाम न्यूजीलैंड : दोनों टीमों के मौजूदा खिलाड़ी जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में कई बार किया खुद को साबित

IANS | March 8, 2025 3:55 PM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खिताबी भिड़ंत होगी। आईसीसी प्रतियोगिताओं में इन टीमों का रिकॉर्ड शानदार रहा है और दोनों के पास स्क्वॉड में दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी : हाल के वर्षों में भारत का आईसीसी टूर्नामेंट में आधिपत्य, न्यूजीलैंड भी कम नहीं

IANS | March 8, 2025 1:54 PM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 9 मार्च को फाइनल मुकाबला खेलने जा रही हैं। दोनों टीमों का पिछले कुछ साल में आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार इतिहास रहा है। न्यूजीलैंड जहां अपनी निरंतरता के साथ बेहतरीन रही है, तो भारतीय टीम ने अपना जबरदस्त आधिपत्य दिखाया है। यही वजह है कि 2011 से अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।

अब 'बैटर' ज्यादा सुनते हैं, 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब दिया जाने लगा, यही तो है विंड ऑफ चेंज : अंजुम चोपड़ा

IANS | March 7, 2025 3:04 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और अपनी धारदार कमेंट्री से खेल की बारीकियां समझाने वालीं अंजुम चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं। जेन जी की आइकन रहीं तो जेन अल्फा भी इनकी कम मुरीद नहीं है। क्या एक ऐसे देश में जिसमें 'जेंटलमेन गेम' को धर्म की तरह पूजा जाता हो, वहां एक 'जेंटललेडी' का सफर आसान रहा? कैसे खुद को मोटिवेट किया और किस तरह इस मुकाम तक पहुंचीं? ऐसे कई सवालों के जवाब महिला दिवस के खास मौके पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से विशेष बातचीत में पद्म श्री अंजुम चोपड़ा ने दिए।

हर दिन होना चाहिए महिला दिवस : साक्षी मलिक

IANS | March 7, 2025 10:43 AM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान महिला दिवस के मौके पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने न केवल अपने व्यक्तिगत अनुभवों को उजागर किया, बल्कि समाज में बदलते परिवेश और महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक का मानना है कि महिलाओं के संघर्ष और योगदान को केवल एक दिन तक सीमित नहीं करना चाहिए।

शमी ने रोजा नहीं रखकर गुनाह किया, शरीयत की नजर में मुजरिम : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

IANS | March 6, 2025 2:07 PM

बरेली, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी धर्मगुरुओं के निशाने पर आ गए हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का कहना है कि शमी ने पवित्र रमजान के माह में रोजा नहीं रखा है। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर ने रोजा न रखकर बहुत बड़ा गुनाह किया है, शरीयत की नजर में वह मुजरिम हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी : सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला, आंकड़ों में कंगारुओं का पलड़ा भारी

IANS | March 4, 2025 11:22 AM

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला जाएगा। नॉकआउट मैचों में हमेशा ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी जाती है। इस बार भारतीय टीम 2023 में अपने घर पर हुए विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनलिस्ट और रणजी ट्रॉफी विजेता : इनामी राशि में चौंकाने वाली समानता

IANS | March 3, 2025 10:57 AM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। क्रिकेट के मैदान पर रोमांच और प्रतिस्पर्धा के जादू के साथ उस प्रतियोगिता में इनाम की राशि भी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए चर्चा का विषय बनती है। इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में लीग स्टेज का समापन हो गया है, तो दूसरी तरफ भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का भी समापन विदर्भ की जीत के साथ हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणजी ट्रॉफी का विजेता और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनलिस्ट लगभग एक समान इनामी राशि घर ले जाते हैं? यह रोचक तथ्य क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर सकता है।

'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट' में शामिल हुई खेल हस्तियां, कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी की सराहना की

IANS | March 2, 2025 11:56 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। शर्मा के अलावा स्क्वैश खेल की डबल मेडल विनर अनाहत सिंह, स्क्वैश खेल के गोल्ड मेडलिस्ट रमित टंडन एवं स्क्वैश खेल के कोच शामिल थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और साइकिलिंग को प्रोत्साहित करना था।

पड़ोसी देश से अजीब आवाजें आईं, उम्मीद है वह टीवी टूटने की होंगी, भारत की जीत पर दिल्ली पुलिस

IANS | February 23, 2025 11:21 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली के नाबाद शतक के दम पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के हाई वोल्टेज मुकाबले में रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को 45 गेंद शेष रहते छह विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत की इस शानदार जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। भारत की इस जीत पर दिल्ली पुलिस ने एक मजेदार पोस्ट करते हुए पाकिस्तान की हार पर चुटकी ली।

चैंपियंस ट्रॉफी : विराट का वनडे में 51वां शतक, भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया

IANS | February 23, 2025 10:18 PM

दुबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली के नाबाद शतक के दम पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के हाई वोल्टेज मुकाबले में रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को 45 गेंद शेष रहते छह विकेट से करारी शिकस्त दी।