पीएम मोदी ने खेल के लिए किया शानदार काम, उनके विजन में भारत बनेगा नंबर वन : पैरा-एथलीट के. वाई. वेंकटेश
बेंगलुरु, 9 जून ( आईएएनएस)। भारतीय पैरा-एथलीट के. वाई. वेंकटेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल को शानदार बताया। उन्होंने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली और खेलों में योगदान की भी सराहना की।