वर्ल्ड कप से पहले राशिद खान ने शफीक स्टानिकजई पर साधा निशाना

IANS | October 2, 2023 3:34 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व कप से पहले अफगानिस्तान के प्रमुख लेग स्पिनर राशिद खान ने 'अतीत के समझौतों' को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी शफीक स्टानिकजई पर हमला बोला है।

वर्ल्ड कप में विराट करेंगे रनों की बौछार : वीरेंद्र सहवाग

IANS | October 2, 2023 1:59 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को उम्मीद है कि विराट कोहली विश्व कप में कई सारे शतक बनाएंगे और टूर्नामेंट के हाईएस्ट रन-स्कोरर बनेंगे।

वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद : शादाब खान

IANS | October 2, 2023 1:37 PM

हैदराबाद, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी टीम के उप-कप्तान शादाब खान बीते कुछ समय से फॉर्म में नहीं है, लेकिन उन्हें लगता है कि वो वर्ल्ड कप में वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सुतीर्था-अहिका ने रचा इतिहास, भारत ने टेबल टेनिस में जीता ब्रॉन्ज

IANS | October 2, 2023 1:14 PM

हांगझोऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में सुतीर्था-अहिका मुखर्जी को सेमीफाइनल में नॉर्थ कोरिया की सुयोंग चा और सुगयोंग पाक ने 4-3 से हराया। हालांकि, इस हार के बाद भी इस जोड़ी ने नया इतिहास रचा और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय सब जूनियर पुरुष और महिला टीम की घोषणा की

IANS | October 2, 2023 12:46 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने सोमवार को 20 सदस्यीय सब जूनियर पुरुष और महिला टीम की घोषणा की, जो 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक नीदरलैंड के दौरे पर जाएगी।

पर्सनल इमरजेंसी के चलते मुंबई लौटे विराट कोहली : रिपोर्ट

IANS | October 2, 2023 12:16 PM

तिरुवनंतपुरम, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले के लिए गुवाहटी पहुंचे विराट कोहली को पर्सनल इमरजेंसी के कारण अचानक मुंबई लौटना पड़ा। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि विराट जल्द टीम के साथ वापस जुड़ेंगे।

एशियाई खेल: चीनी अधिकारियों की बाधा पार करते हुये ज्योति ने 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत जीता

IANS | October 1, 2023 8:13 PM

हांगझोऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की ज्योति याराजी ने एशियाई खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में नाटकीय अंदाज में रजत पदक जीता। इससे पहले दौड़ अधिकारियों ने उन्हें चीनी प्रतिद्वंद्वी वू यान्नी के साथ अयोग्य घोषित करने का प्रयास किया, जिन्होंने गलत शुरुआत की थी।

भारत की ट्रैप शूटिंग टीम ने मचाई धूम, पुरुषों ने गोल्ड तो महिलाओं ने जीता सिल्वर

IANS | October 1, 2023 12:36 PM

हांगझोऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाजी टीम ने एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण पदक और महिला टीम ने रजत पदक जीतकर अपनी कुल मेडल की संख्या 21 कर ली है।

कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मी दौड़ में रजत और कांस्य पदक जीता

IANS | September 30, 2023 8:07 PM

हांगझोउ, 30 सितंबर (आईएएनएस)। एशियाई खेलों में ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताओं में भारत ने अप्रत्याशित पदक हासिल करना जारी रखा, क्योंकि हांगझोउ ओलंपिक स्टेडियम में शनिवार को यहां लम्बी दूरी के धावक कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

दंगाग्रस्त मणिपुर के गांव की रोशिबिना ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता

IANS | September 30, 2023 7:11 PM

इंफाल, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ी हांगझू में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने का मौका चूक गए, क्योंकि चीन ने उन्हें वीजा नहीं दिया। हालांकि, जातीय दंगा प्रभावित मणिपुर की नाओरेम रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा फाइनल में जीतकर रजत पदक हासिल करने में सफल रहीं।