भारतीय हॉकी का 'शताब्दी समारोह', 7 नवंबर को भव्य आयोजन

IANS | November 3, 2025 8:36 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को भारतीय हॉकी के 100 वर्ष (1925-2025) पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह की घोषणा की। हॉकी इंडिया के सहयोग से आयोजित होने वाला यह शताब्दी समारोह 7 नवंबर को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसके समानांतर भारत के 550 से अधिक जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भारत की विश्व कप विजेता महिला टीम की बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात संभव : सूत्र

IANS | November 3, 2025 5:13 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। वनडे विश्व कप खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को राजधानी दिल्ली में रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान टीम के खिलाड़ियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है।

ऐतिहासिक वर्ल्ड कप खिताब, जो रखेगा भारतीय महिला क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की नींव

IANS | November 3, 2025 3:58 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। महिला विश्व कप की शुरुआत पुरुषों के विश्व कप से 2 साल पहले ही हो गई थी। साल 1973 में पहली बार महिला विश्व कप खेला गया था। साल 1971 में बिजनेसमैन जैक हेवर्ड और इंग्लैंड टीम की कप्तान रचेल हेहो फ्लिंट ने बैठक की, जिसमें महिला क्रिकेट टीमों के बीच विश्व कप के आयोजन पर चर्चा हुई।

'चोकर' के बाद 'अनलकी' का ठप्पा! लगातार 4 वर्ल्ड कप में फाइनल हार चुका साउथ अफ्रीका

IANS | November 3, 2025 1:47 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को महिला विश्व कप 2025 के खिताबी मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से रौंदा। पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास में ऐसा लगातार चौथी बार था, जब इस देश ने फाइनल में पहुंचकर खिताब गंवाया। आइए, इन चार मौकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

तीन मौके, जब टूर्नामेंट में 3 मैच गंवाकर विश्व कप जीती टीम

IANS | November 3, 2025 11:13 AM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2025 के खिताबी मैच को अपने नाम किया। महिलाओं और पुरुषों के क्रिकेट विश्व कप में ऐसा तीसरी बार हुआ, जब किसी टीम ने तीन मैच गंवाने के बावजूद खिताब अपने नाम किया।

'आप पर गर्व है, आपकी सफलता करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी', प्रधानमंत्री मोदी ने दी महिला क्रिकेट टीम को बधाई

IANS | November 3, 2025 10:33 AM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीसी विश्व कप की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी महिला टीम पर गर्व है। यह सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी।

मेहनत, सपने और भरोसे की जीत : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को खेल जगत से मिली बधाई

IANS | November 3, 2025 9:24 AM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को अपने नाम कर लिया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनों के बड़े अंतर से हराया। टीम को जीत के बाद देश-विदेश से बधाई मिलनी शुरू हो गई।

महिला विश्व कप 2025 की जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह ने भारतीय टीम को दी बधाई

IANS | November 3, 2025 12:18 AM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

भारत ने चटाई धूल, होबार्ट में पहली बार टी20 मैच हारा ऑस्ट्रेलिया

IANS | November 2, 2025 5:56 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने होबार्ट के बैलेरीव ओवल में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को होबार्ट में पहली बार टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

डेविड-स्टोइनिस पर भारी पड़ी वाशिंगटन की पारी, भारत ने टी20 सीरीज में बराबरी की

IANS | November 2, 2025 5:26 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।