बर्थडे स्पेशल: रफ्तार के सौदागर ब्रेट ली को करनी पड़ी थी सेल्समैन की नौकरी
नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली का नाम पाकिस्तान के शोएब अख्तर के साथ क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिक तेज गेंदबाज के रूप में लिया जाता है। सटीक लाइन लेंथ के साथ ब्रेट ली की कहर बरपाती गेंदें विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करती थीं। अक्सर ऐसा होता था कि बल्लेबाज कुछ समझे उससे पहले ली की गेंद उसका विकेट उड़ा चुकी होती थी। विश्व क्रिकेट के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज ली को अपने सपने को पूरा करने के लिए सेल्समैन की नौकरी करनी पड़ी थी।