शुक्ला दत्ता महिला अंडर19 टीम के मुख्य कोच नियुक्त
नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को भारत की पूर्व महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शुक्ला दत्ता को भारत की अंडर-19 महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया, श्रंद्धाजलि सामंतराय को सहायक कोच और लूरेम्बम रोनिबाला चानू को फरवरी में सैफ चैंपियनशिप के लिए गोलकीपर कोच नियुक्त किया।