वर्ल्ड कप 2023 : श्रीलंका टीम में जल्द शामिल होंगे स्पिनर महेश थीक्षाना
कोलंबो, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंकाई बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि स्पिनर महेश थीक्षाना बुधवार को विश्व कप टीम में शामिल होंगे। उन्हें एशिया कप के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी।