आकाश चोपड़ा : बल्ले की जगह माइक ने बदली तकदीर, लिखी सफलता की बड़ी कहानी
नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। कुछ सपनों के मर जाने से जीवन नहीं मरा करता है। गीत ऋषि गोपालदास नीरज की यह पंक्ति सिर्फ पंक्ति न होकर जीवन का एक बहुत बड़ा दर्शन है, जो जीवन के किसी सपने के पूरा न होने की स्थिति में रुकने या निराश होने की जगह अपनी क्षमताओं को जानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की जिंदगी कहीं न कहीं इस पंक्ति को चरितार्थ करती है।