ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : सियासी पिच के धुरंधरों को उम्मीद, पाकिस्तान फिर होगा धराशायी
नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 में एक बार फिर हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। टीम इंडिया ने बीते हफ्ते पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी। न सिर्फ खेल जगत, बल्कि सियासी पिच के धुरंधरों में भी इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साह देखा जा रहा है। राजनेताओं के मुताबिक भारत एक बार फिर पड़ोसी मुल्क को क्रिकेट के मैदान पर मुंहतोड़ जवाब देगा।