अर्जेंटीना, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के साथ पूल बी में भारत
मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता भारत को पेरिस में 33वें ओलंपिक खेलों की हॉकी प्रतियोगिता में गत चैंपियन बेल्जियम, विश्व नंबर 5 ऑस्ट्रेलिया और नंबर 7 वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के साथ कठिन पूल बी में रखा गया है।