हॉकी एशिया कप : मलेशिया ने बांग्लादेश और कोरिया ने चीनी ताइपे को हराया
राजगीर , 29 अगस्त (आईएएनएस)। एशिया कप हॉकी की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को होने वाले चार मैचों में पहले दो मैचों के परिणाम आ गए हैं। पहला मैच पूल बी के मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जिसमें मलेशिया विजयी रही। वहीं, इसी ग्रुप के दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने चीनी ताइपे को हराया।