'आपकी दृढ़ता याद रहेगी', पुजारा को बीसीसीआई, सीएसके, गंभीर, सहवाग, लक्ष्मण ने बेहतरीन करियर की बधाई दी
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी दमदार और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम को कई यादगार और ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी।