एशिया कप : कब, किस टीम के खिलाफ भारत का मुकाबला?

IANS | September 8, 2025 3:01 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। एशिया कप-2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। टीम इंडिया 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आइए, जानते हैं कि ग्रुप-ए में भारतीय टीम के मुकाबले कब-कब होंगे।

विकेटकीपर जिन्होंने बदल दिए बैटिंग के मायने : गेम-चेंजर साबित हुआ था एडम गिलक्रिस्ट का खेल

IANS | September 7, 2025 3:33 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। एडम गिलक्रिस्ट का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने विकेटकीपर के लिए बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल दी। गिलक्रिस्ट न सिर्फ स्टंप्स के पीछे अपना बेहतरीन योगदान देते, बल्कि आक्रामक बल्लेबाजी के साथ कई मुकाबलों का रुख पलट देते थे।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'संडे ऑन साइकिल' में स्वदेशी खेल सामग्री का समर्थन किया

IANS | September 7, 2025 11:08 AM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसकी थीम 'गर्व से स्वदेशी' थी। इस मौके पर मांडविया ने स्वदेशी खेल उपकरण, जिम वियर और जूतों के अलग-अलग स्टॉल का दौरा किया और भारतीय निर्माताओं के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सराहना की।

अरावली जिला प्रशासन ने 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया

IANS | September 7, 2025 10:10 AM

अरावली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अरावली जिले में रविवार को जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

संडे ऑन साइकिल : केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया 'फिटनेस' और 'आत्मनिर्भरता' का संदेश

IANS | September 7, 2025 9:27 AM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी में रविवार को 'गर्व से स्वदेशी' थीम पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने फिटनेस और आत्मनिर्भरता को लेकर लोगों को प्रेरित किया।

वो जोड़ी, जिसके नाम टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

IANS | September 6, 2025 4:04 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। क्या आप उस जोड़ी के बारे में जानते हैं, जिसके नाम एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

समोआ क्रिकेट की 'तकदीर' और 'तस्वीर' बदल सकते हैं रॉस टेलर

IANS | September 6, 2025 3:19 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। 41 साल की उम्र में शानदार बल्लेबाज रॉस टेलर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं, लेकिन इस बार वह न्यूजीलैंड नहीं, बल्कि समोआ के लिए खेलेंगे।

7 सितंबर का वो दिन, जब 'बिलियर्ड्स के जादूगर' पंकज आडवाणी ने रचा था इतिहास

IANS | September 6, 2025 12:07 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के मशहूर 'क्यू खिलाड़ी' पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों खेलों में अपनी अद्भुत उपलब्धियों के लिए पहचाने जाते हैं। 'बिलियर्ड्स के जादूगर' ने अब तक कई विश्व खिताब जीते हैं। अपने शांत स्वभाव और सटीक खेल तकनीक के लिए युवाओं के प्रेरणा स्रोत बनने वाले पंकज आडवाणी ने '7 सितंबर' को भारतीय खेल जगत के लिए बेहद खास बनाया है।

एशिया कप : हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका

IANS | September 5, 2025 9:42 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हो रहा है। 2016 और 2022 के बाद यह तीसरा मौका है, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के पास टूर्नामेंट के दौरान खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है।

इयान हीली : एक जोशीले विकेटकीपर, जिन्होंने बल्ले से भी खेली मैच जिताऊ पारियां

IANS | September 5, 2025 7:19 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान हीली को जितनी उनकी विकेटकीपिंग के लिए याद किया जाता है, उतना ही उनकी बल्लेबाजी ने भी फैंस को प्रभावित किया। बेहतरीन विकेटकीपिंग और बढ़िया बल्लेबाजी के लिए मशहूर हीली ने ऑस्ट्रेलिया को उस समय स्थिरता दी, जब टीम एक बेहतरीन विकेटकीपर की तलाश में थी।