टीम इंडिया की मुख्य प्रायोजक बनी 'अपोलो टायर्स', बीसीसीआई ने किया ऐलान
मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अपोलो टायर्स का नाम टीम इंडिया के नए प्रमुख प्रायोजक के रूप में घोषित किया। अपोलो ने टीम इंडिया के प्रमुख प्रायोजक के रूप में ड्रीम 11 को रिप्लेस किया है।