बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज, पेस बॉलर्स ने मारी है बाजी
नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। 19 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन हमेशा की तरह अहम होगा। भारतीय पिचों पर स्पिनरों को मदद मिलती रही है। हालांकि भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेटों के मामले में जो गेंदबाज नंबर एक पर है वह एक तेज गेंदबाज है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डालने पर पेस बॉलर्स स्पिनरों पर भारी पड़ते हैं।