जब 18 साल पहले यूएस ओपन फाइनल में फेडरर के खिलाफ सब कुछ दांव पर लगाकर भी हार गए थे एंडी रॉडिक
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। रोजर फेडरर जिन्होंने अपने करियर में 103 खिताब जीते, जिसमें 20 ग्रैंड स्लैम शामिल हैं। 21वीं सदी की शुरुआत से टेनिस की दुनिया पर राज करने वाले इस खिलाड़ी को उसकी मानसिक मजबूती के लिए जाना जाता है। फेडरर को टेनिस कोर्ट पर देखना हमेशा दिलचस्प रहा है। इसमें और भी दिलचस्प रही है फेडरर और एंडी रॉडिक की प्रतिद्वंद्विता। 11 सितंबर एक ऐसी तारीख है जब फेडरर ने इसी प्रतिद्वंद्वी को मात देकर साल 2006 में यूएस ओपन का खिताब जीता था।