भारत और बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में किन बल्लेबाज और गेंदबाजों का रहा है सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन
नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच टेस्ट इतिहास में भी भारत अपने पड़ोसी पर पूरी तरह से हावी रहा है। बांग्लादेश भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है। हालांकि इस बार मेहमान टीम अच्छी फॉर्म में है और उनको रोहित शर्मा एंड कंपनी के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।