जमशेदपुर में 'डूरंड कप ट्रॉफी' का अनावरण, राज्यपाल ने बताया झारखंड के लिए गर्व का क्षण
जमशेदपुर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। 134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है, जिसकी ट्रॉफी का अनावरण सोमवार को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने डूरंड कप जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन को झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया है।