'खेलो इंडिया, खूब खेलो इंडिया', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सपने को खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साझा किया
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में राष्ट्रपति ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजनों की प्रशंसा की है और वैश्विक खेल मंचों पर भारत को अपना दबदबा बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।