एमएलसी 2025: टेक्सास सुपर किंग्स को सात विकेट से रौंदकर फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। एमआई न्यूयॉर्क ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने शनिवार को क्वालीफायर-2 में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ सात विकेट से दमदार जीत दर्ज की। अब खिताबी मैच में एमआई न्यूयॉर्क का सामना वाशिंगटन फ्रीडम से होगा। यह मैच 14 जुलाई को खेला जाना है।