टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड को हल्के में न लें, विश्व चैंपियन टीम को दे चुकी है मात
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में आईसीसी ने स्कॉटलैंड को आधिकारिक एंट्री दे दी है। विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर रहने के फैसले के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को मौका दिया। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इस मौके के लिए आईसीसी का आभार जताया है।