दूसरा टी20: रायपुर में ईशान-सूर्या का तूफान, विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की 7 विकेट से जीत
रायपुर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।