हमारी टीम न्यूजीलैंड से ज्यादा मजबूत, टी20 सीरीज जीतेंगे
मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में बुधवार को पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। युवा क्रिकेटरों और फैंस के बीच इस मैच को लेकर उत्साह है। युवा क्रिकेटरों का मानना है कि वनडे सीरीज में मिली हार की निराशा भुलाते हुए भारतीय टीम टी20 सीरीज में जोरदार वापसी करेगी और सीरीज पर कब्जा करेगी।