टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे पैट कमिंस: जॉर्ज बेली
नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया कई बड़े और अहम खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है। इन खिलाड़ियों में वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान पैट कमिंस, निचले क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का नाम शामिल है। तीनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए कब उपलब्ध होंगे, इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने स्पष्टीकरण दिया है।