डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स का शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रन का लक्ष्य
इंदौर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की धमाकेदार शतकीय पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य दिया है।