जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पीयूष गोयल को भेंट किया जीआई-टैग वाला 'विलो बैट'

IANS | April 28, 2026 9:41 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से खास मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान टीम ने केंद्रीय मंत्री को जीआई-टैग विलो बैट भेंट किया, जिस पर जम्मू-कश्मीर टीम के सभी खिलाड़ियों ने साइन भी किया।

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड

IANS | April 28, 2026 9:32 PM

न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ अर्धशतक लगाया। इसी के साथ प्रभसिमरन आईपीएल इतिहास में पीबीकेएस की तरफ से सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए।

स्टोइनिस-प्रभसिमरन की तूफानी पारी, आरआर के खिलाफ पीबीकेएस ने 4 विकेट खोकर बनाए 222 रन

IANS | April 28, 2026 9:23 PM

न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। इस मुकाबले की मेजबानी महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए।

पीबीकेएस के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी

IANS | April 28, 2026 7:23 PM

न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

एक 'अबूझ पहेली' बन गई अरुण जेटली स्टेडियम की पिच

IANS | April 28, 2026 6:49 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। डीसी को महज 75 रन पर समेटने के बाद आरसीबी ने 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हर्षिता-इमेशा की अर्धशतकीय पारी, श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले टी20 में 25 रनों से हराया

IANS | April 28, 2026 5:52 PM

सिलहट, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बांग्लादेश को 25 रनों से हराया। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।

महिला बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में वोल्वार्ड्ट को फायदा, तीसरे स्थान पर पहुंचीं

IANS | April 28, 2026 5:02 PM

दुबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने आईसीसी विमेंस टी20 प्लेयर्स रैंकिंग में अपने करियर की सबसे ऊंची रेटिंग हासिल कर ली है। वोल्वार्ड्ट हाल ही में भारत के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रही थीं।

विराट कोहली ने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा की क्रिकेट अकादमी के नए ब्रांच का उद्घाटन किया

IANS | April 28, 2026 3:46 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को नई दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम में अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के क्रिकेट अकादमी के नए ब्रांच का उद्घाटन किया।

अरुणाचल प्रदेश के दोइमुख में पीएम मोदी ने इनडोर क्रिकेट अकादमी का वर्चुअल उद्घाटन किया

IANS | April 28, 2026 3:13 PM

दोइमुख, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के दोइमुख में एक इनडोर क्रिकेट अकादमी का वर्चुअल उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने इम्फाल में एमएनसीए इंडोर क्रिकेट एकेडमी का वर्चुअल उद्घाटन किया

IANS | April 28, 2026 2:37 PM

इम्फाल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा फंड की गई एमएनसीए इंडोर क्रिकेट एकेडमी का वर्चुअल उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इम्फाल के लुवांगसांगबाम स्थित लुवांगपोकपा क्रिकेट स्टेडियम में किया।