पंजाब किंग्स पर जीत के लिए आरआर को चाहिए कप्तान रियान पराग का साथ, बल्ले से किया है निराश

IANS | April 28, 2026 8:34 AM

मोहाली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को एक बेहद अहम मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच पंजाब से ज्यादा राजस्थान के लिए अहम है।

आईपीएल 2026: डीसी को रौंदने के बाद आरसीबी दूसरे स्थान पर, पर्पल कैप भुवनेश्वर के पास

IANS | April 28, 2026 7:58 AM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का 39वां मुकाबला सोमवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया। आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत डीसी को 75 रन पर समेट दिया और 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।

आईडब्ल्यूएल: फाजिला इकवापुट की हैट्रिक, ईस्ट बंगाल ने श्रीभूमि को 3-1 से हराया

IANS | April 27, 2026 11:10 PM

कोलकाता, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। फाजिला इकवापुट की हैट्रिक से इंडियन वीमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) 2025-26 में सोमवार को मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी ने श्रीभूमि एफसी के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की। कोलकाता के ईस्ट बंगाल ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए ईस्ट बंगाल एफसी ने टॉप पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।

आईपीएल 2026: डीसी के खिलाफ सिर्फ 6.3 ओवरों में जीत, आरसीबी के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

IANS | April 27, 2026 10:43 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मैच को 9 विकेट से जीता। महज 76 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 6.3 ओवरों में जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते मुकाबला जीतने के मामले में 'नंबर-2' टीम बन गई है।

आईपीएल 2026: हेजलवुड-भुवनेश्वर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 9 विकेट से जीत

IANS | April 27, 2026 10:11 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 9 विकेट से रौंदा। इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने टॉप-2 पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

महिला टी20: भारत के खिलाफ वोल्वार्ड्ट की कप्तानी पारी, साउथ अफ्रीका ने 4-1 से जीती सीरीज

IANS | April 27, 2026 8:57 PM

बेनोनी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने सोमवार को भारतीय टीम के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इस टीम ने विलोमूर पार्क में खेले गए सीरीज के अंतिम मुकाबले को 23 रन से अपने नाम किया।

आईपीएल 2026: मिचेल सेंटनर के स्थान पर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए केशव महाराज

IANS | April 27, 2026 8:26 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच मिचेल सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल करने की पुष्टि की है। सेंटनर पिछले मैच में अपने बाएं कंधे में लगी चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। केशव महाराज 75 लाख रुपए की कीमत पर इस टीम से जुड़े हैं।

साईं सुदर्शन: भरोसे का दूसरा नाम, जिन्हें भारतीय टी20 टीम में एक अदद मौके की तलाश

IANS | April 27, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए भरोसे का दूसरा नाम बन चुके हैं। इस सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लगातार दो पारियों में साईं ने 100 और 87 रन की पारियां खेलकर एक बार फिर से खुद को साबित किया है।

आईपीएल 2026 : पिता का निधन, फॉर्म पर उठे सवाल, रिंकू ने फिर बहादुरी से दिया बल्ले से जवाब

IANS | April 27, 2026 4:06 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। 27 फरवरी, 2026 को रिंकू सिंह के सिर से पिता का साया उठ गया। टी20 विश्व कप 2026 में ज्यादा मौके नहीं मिले। आईपीएल 2026 में खेलने उतरे, तो शुरुआती छह मुकाबलों में फॉर्म ने साथ नहीं दिया। हर तरफ आलोचना होने लगी और बल्लेबाजी पर सवाल खड़े कर दिए गए। हालांकि, रिंकू शांत रहे, और उन्होंने 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को बल्ले से ऐसा जवाब दिया, जिसका शोर दूर तक सुनाई दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, तंजीद और अमिते को पहली बार मौका

IANS | April 26, 2026 10:48 PM

ढाका, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में खेलने वाले बल्लेबाज तंजीद तमीम और अमिते हसन को शामिल किया गया है। यह मुकाबला 8 मई से ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।