अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाला खिलाड़ी बन गया है। अभिषेक शर्मा ने 528 गेंदों में यह कारनामा किया है।