कबड्डी चैंपियंस लीग: रोहतक रॉयल्स चैंपियन बनी
सोनीपत, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई में कबड्डी चैंपियंस लीग का शानदार फिनाले हुआ, जिसमें रोहतक रॉयल्स ने भिवानी बुल्स को 32-30 से हराकर कबड्डी चैंपियंस लीग का खिताब जीता।
सोनीपत, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई में कबड्डी चैंपियंस लीग का शानदार फिनाले हुआ, जिसमें रोहतक रॉयल्स ने भिवानी बुल्स को 32-30 से हराकर कबड्डी चैंपियंस लीग का खिताब जीता।
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा पर हुई एयर स्ट्राइक की वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच राजनयिक रिश्ते सामान्य नहीं हैं। इस वजह से अफगानिस्तान की सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान की टी20 लीग, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भाग लेने के लिए एनओसी देने से मना कर दिया है। इस वजह से अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है।
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं।
कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी के पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 32 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की जीत में ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की अहम भूमिका रही। शेफर्ड ने हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए। टी20 विश्व कप इतिहास की यह दसवीं हैट्रिक थी, जबकि शेफर्ड इस उपलब्धि को हासिल करने वाले कुल नौवें गेंदबाज हैं।
कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दो बार की विजेता वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप सी के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड हीरो बनकर उभरे।
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 को अक्सर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन कई गेंदबाजों ने अपनी काबिलीयत के दम पर न सिर्फ अपनी दमदार पहचान बनाई है, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रहीं एकता बिष्ट के नाम भी एक ऐसा ही रिकॉर्ड है।
कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। शिमरोन हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड के विरुद्ध अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है। हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले कैरेबियन खिलाड़ी बन गए हैं।
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट जगत के लिए '8 फरवरी' का दिन बेहद खास रहा है। साल 1994 में इसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम खिलाड़ियों में शुमार कपिल देव ने 432वां टेस्ट विकेट लेकर इतिहास रचा था।
कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ईडन गार्डेन में खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया है।