बारिश ने धोया बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच, निर्णायक बना अंतिम मुकाबला
चट्टोग्राम, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। यह मुकाबला बुधवार को बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका।