नेशंस लीग: पुर्तगाल ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, नॉर्वे को 2-1 से हराया

IANS | October 5, 2026 11:31 AM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेल रही पुर्तगाल टीम ने 79वें मिनट में गोंकालो रामोस के विजयी गोल की मदद से नॉर्वे को 2-1 से हराया।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

IANS | October 5, 2026 11:08 AM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज आमिर जांगू को टीम में शामिल किया है। उन्हें ज्वेल एंड्रयू की जगह कवर के तौर पर बुलाया गया है, जो वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे।

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 सीरीज में ये 5 भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, वैभव पर रहेंगी निगाहें

IANS | October 5, 2026 9:47 AM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा जलवा, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

IANS | October 5, 2026 9:32 AM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल अपने नाम किए। देश के इस ऐतिहासिक अभियान में हरियाणा राज्य के प्लेयर्स का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने 14 गोल्ड समेत कुल 32 मेडल जीते।

वनडे के बाद टी20 में भी दमदार प्रदर्शन करने उतरेगी टीम इंडिया, जाने कैसा है वेस्टइंडीज के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

IANS | October 5, 2026 7:45 AM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज से अब पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भिड़ेगी। सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड।

टेनिस: वाचेरोट ने फिल्स को चौंकाया, टोक्यो सेमीफाइनल में पहुंचे

IANS | October 4, 2026 10:47 PM

टोक्यो, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैलेन्टिन वाचेरोट ने रविवार को किनोशिता ग्रुप 'जापान ओपन टेनिस चैंपियनशिप' में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूर्व चैंपियन आर्थर फिल्स को 7-5, 4-6, 6-4 से मात दी। इसी के साथ वाचेरोट ने सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली।

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीते 85 मेडल, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

IANS | October 4, 2026 10:02 PM

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल (21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। यह एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेडल-हॉल (कुल मेडल की संख्या) था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की दृढ़ संकल्प, जुनून और शानदार खेल भावना के लिए तारीफ की।

भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ हुआ एशियन गेम्स 2026 का समापन, 341 मेडल के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर रहा चीन

IANS | October 4, 2026 5:49 PM

नागोया, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का रविवार को समापान हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटिंग में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीतने वालीं नीरू ढांडा ध्वजवाहक रहीं।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सूर्यांश शेडगे इंडिया-ए टीम में शामिल

IANS | October 4, 2026 5:02 PM

पुडुचेरी, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है। सूर्यांश मंगलवार से शुरू होने जा रही सीरीज में चोटिल हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे।

एशियन गेम्स: 13 वर्षीय यू जिडी और थाईलैंड के पुरीपोल बूनसन चुने गए 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर'

IANS | October 4, 2026 4:27 PM

नागोया, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में चीन की 13 वर्षीय स्विमिंग स्टार यू जिडी और थाईलैंड के स्प्रिंटर पुरीपोल बूनसन को क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (एमवीपी) चुना।