चाइना ओपन: फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच

IANS | October 5, 2026 10:13 PM

बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 नोवाक जोकोविच दिग्गज खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव के सेमीफाइनल मैच से बाहर होने के बाद चाइना ओपन के चैंपियनशिप मैच में पहुंच गए। रिकॉर्ड छह बार के चैंपियन जोकोविच 7-5, 5-3, 15/15 के स्कोर पर मैच के लिए सर्विस कर रहे थे, तभी एक गेंद पीछे की दीवार से टकराकर उछली। मेदवेदेव ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए गेंद को मारा, जिससे वह भीड़ में चली गई और एक फैन को लग गई। इसके चलते मेदवेदेव को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

IANS | October 5, 2026 9:17 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान को कप्तान नियुक्त किया है, जिन्होंने सलमान अली आगा की जगह ली। हालांकि, फरहान, शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली 16-सदस्यीय वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी।

हांगकांग सिक्स: भारत की 7 सदस्यीय टीम घोषित, भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे कमान

IANS | October 5, 2026 5:00 PM

हांगकांग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। हांगकांग सिक्स 2026 के लिए भारतीय टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्टार खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। इसमें सात प्रमुख भारतीय क्रिकेटर 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेले जाने वाले तेजतर्रार 'सिक्स-ए-साइड' (छह खिलाड़ियों वाले) फॉर्मेट में हिस्सा लेंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर बैठ सकते हैं कैमरून ग्रीन, जानिए वजह?

IANS | October 5, 2026 3:53 PM

डरबन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 अक्टूबर से डबरन में शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट से बाहर बैठना पड़ सकता है। ग्रीन पेट की मांशपेशियों में खिंचाव की समस्या से उबर रहे हैं।

हॉकी में खत्म हुआ 44 साल का सूखा, सॉफ्ट टेनिस-एमएमए में भी मेडल, इन 5 वजहों से भारत के लिए खास रहा एशियन गेम्स 2026

IANS | October 5, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। देश ने कुल 21 गोल्ड समेत 85 मेडल अपने नाम किए। हालांकि, यह एशियन गेम्स भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। आइए आपको बताते हैं किन 5 वजहों से भारत के लिए यादगार रहा यह टूर्नामेंट।

चाइना ओपन : इगा स्वियातेक ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, रोमांचक मुकाबले में डोना वेकिक को हराया

IANS | October 5, 2026 2:51 PM

बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने सोमवार को यहां चाइना ओपन के राउंड-ऑफ-32 में 30वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डोना वेकिक को हराया। उन्होंने एक सेट और दो ब्रेक से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की।

स्लो ओवर रेट के कारण आईसीसी ने भारत-वेस्टइंडीज टीम पर लगाया जुर्माना

IANS | October 5, 2026 1:54 PM

दुबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे मुकाबले में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए आईसीसी ने भारत और वेस्टइंडीज टीम पर जुर्माना लगाया गया है।

'कोई नाराजगी नहीं, टीम के दरवाजे उनके लिए खुले हैं', रोनाल्डो संग विवाद को लेकर बोले कोच जॉर्ज जीसस

IANS | October 5, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल फुटबॉल टीम के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस ने कहा है कि अगर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोबारा नेशनल टीम के लिए खेलना चाहते हैं, तो उनके लिए टीम के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो को अगली टीम घोषणा से पहले अपने भविष्य और करियर को लेकर फैसला करना होगा।

वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा, हम ड्रेसिंग रूम में सुरक्षा का माहौल बनाना चाहते हैं: गौतम गंभीर

IANS | October 5, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया है। गंभीर ने कहा कि उन्होंने 15 वर्षीय खिलाड़ी को समझाया कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, कभी-कभी खिलाड़ी को अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है।

'लड़कियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा', एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं बृजभूषण सिंह

IANS | October 5, 2026 11:36 AM

गोंडा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बृजभूषण ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम 8 मेडल आएंगे, लेकिन महिला पहलवानों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।