मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला
मियामी, 25 मार्च (आईएएनएस)। कोको गॉफ ने पहली बार मियामी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गॉफ ने क्वार्टर फाइनल में बेलिंडा बेनकिक को हराया। दो घंटे 15 मिनट तक 3 सेट में चले इस मुकाबले को गॉफ ने 6-3, 1-6, 6-3 से जीता।