रोनाल्डो और मेसी की मैदान पर बेहतर करने की भूख युवाओं के लिए प्रेरणा है: सुनील छेत्री

IANS | June 25, 2026 3:00 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इतने लंबे और सफल करियर के बाद भी ऊंचे स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की इच्छाशक्ति ही इन दोनों खिलाड़ियों को खास बनाती है।

रायन कुक ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा

IANS | June 25, 2026 1:31 PM

एम्स्टर्डम, 25 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच रायन कुक ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (केएनसीबी) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। कुक के इस फैसले के साथ उनका चार साल का सफल कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसमें उन्होंने नीदरलैंड्स क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फीफा वर्ल्ड कप: मेक्सिको ने कटाया राउंड ऑफ 32 का टिकट, चेकिया को 3-0 से रौंदा

IANS | June 25, 2026 11:00 AM

मेक्सिको सिटी, 25 जून (आईएएनएस)। सह-मेजबान मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है। ग्रुप एक के मुकाबले में मेक्सिको ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेकिया को 3-0 से हराया।

'हम पिछले साल भी इस स्थिति में थे', बांग्लादेश के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले से पहले बोलीं शेफाली

IANS | June 25, 2026 9:08 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 23वें मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हर हाल में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का कहना है कि टीम इस तरह की स्थिति में पिछले साल खेले गए वनडे विश्व कप में भी थी, लेकिन टीम वापसी करने में सफल रही।

महिला टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, रोमांचक हुई अंतिम चार की जंग

IANS | June 25, 2026 8:35 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। मेजबान इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले में मिली जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई।

फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, रोमांचक मुकाबले में हैती को 4-2 से हराया

IANS | June 25, 2026 8:10 AM

अटलांटा, 25 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी मुकाबले में मोरक्को ने शानदार वापसी करते हुए हैती को 4-2 से हराया। इस जीत के साथ ही मोरक्को ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

फीफा वर्ल्ड कप: ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से रौंदा, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

IANS | June 25, 2026 7:50 AM

मियामी, 25 जून (आईएएनएस)। ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने दो गोल दागे, जबकि मैथियस कुन्हा ने एक गोल किया।

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट की दमदार पारी, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराया

IANS | June 25, 2026 7:15 AM

लंदन, 25 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 22वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराया। लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लिश टीम से मिले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 148 रन ही बना सकी।

फीफा वर्ल्ड कप: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट, कतर को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से रौंदा

IANS | June 25, 2026 7:14 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बोस्निया-हर्जेगोविना ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है। ग्रुप बी के मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को एकतरफा अंदाज में 3-1 से हराया।

फीफा वर्ल्ड कप: स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराया, शीर्ष पर रहते हुए बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

IANS | June 25, 2026 7:10 AM

वैंकूवर, 25 जून (आईएएनएस) फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही स्विट्जरलैंड ने ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।