फीफा विश्व कप: अल्जीरिया ने जॉर्डन को हराकर नॉकआउट की उम्मीदें जिंदा रखीं

IANS | June 23, 2026 12:16 PM

सांता क्लारा, 23 जून (आईएएनएस)। अल्जीरिया ने सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में ग्रुप 'जे' के मैच में जॉर्डन को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

'अपनी खुशी बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं', पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर बोले वैभव सूर्यवंशी

IANS | June 23, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा देने वाले वैभव सूर्यवंशी ने उस भावनात्मक पल को याद किया है, जब उन्हें पहली बार भारतीय टीम की जर्सी दी गई। वैभव ने कहा है कि उस पल उन्हें लगा कि सबसे पहली बार उन्होंने बैट क्यों उठाया था।

फीफा वर्ल्ड कप: मेसी ने इतिहास रचा, सर्वाधिक व्यक्तिगत गोल का रिकॉर्ड बनाया

IANS | June 22, 2026 11:59 PM

डलास, 22 जून (आईएएनएस)। डलास स्टेडियम में सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-जे' मैच में अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल किया। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत गोल करने का रिकॉर्ड बना लिया। यह फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का 17वां और 2026 संस्करण में चौथा गोल था।

भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम घोषित, लोर्कन टकर कप्तान बने

IANS | June 22, 2026 9:36 PM

बेलफास्ट, 22 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। लोर्कन टकर 14-सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं। दोनों देश 26 और 28 जून को दो मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे।

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

IANS | June 22, 2026 8:26 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बड़ी राहत दी है। यह फैसला 7-8 जून की घटनाओं की जांच के बाद सबूतों की कमी के कारण लिया गया है।

आखिर क्यों विंबलडन में खेलना सबसे मुश्किल है? समझिए 'ग्रास कोर्ट' का विज्ञान

IANS | June 22, 2026 8:02 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। 'विंबलडन' विश्व का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है। घास पर खेले जाने वाले इस इकलौते ग्रैंड स्लैम की शुरुआत साल 1877 में हुई थी।

पीके बनर्जी: महज 15 साल की उम्र में नौकरी, भूखे पेट मैच खेले, ओलंपिक में दागा ऐतिहासिक गोल

IANS | June 22, 2026 5:30 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। प्रदीप कुमार बनर्जी का नाम देश के महान फुटबॉल खिलाड़ियों और कोच में शुमार है, जिन्होंने एशियन गेम्स 1962 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित पीके बनर्जी भारतीय फुटबॉल के प्रेरणास्रोत माने जाते हैं।

पद्म पुरस्कार पाने वाले दिग्गज बोले, 'यह हम सबके लिए गर्व की बात'

IANS | June 22, 2026 5:19 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरमिडा फर्नांडिस, प्रोफेसर मंगला कपूर सहित कई अन्य को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी।

गुजरात: वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट

IANS | June 22, 2026 5:01 PM

गांधीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। एथलेटिक्स की इंटरनेशनल गवर्निंग बॉडी 'वर्ल्ड एथलेटिक्स' का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुजरात दौरे पर है। बिड इवैल्यूएशन पैनल के चेयरमैन एंटी पिहलाकोस्की इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

सैयद शाहिद हाकिम: पिता के नक्शे-कदमों पर चलकर बनाई फुटबॉल में पहचान, इंटरनेशनल रेफरी भी बने

IANS | June 22, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भारत में फुटबॉल को नई पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का जब भी जिक्र होता है, तो सैयद शाहिद हाकिम का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वह 1960 के रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा, बतौर कोच उन्होंने भारतीय फुटबॉल को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए, जिसके लिए उन्हें द्रोणाचार्य लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।