दासुन शनाका ने अपना रिकॉर्ड बेहतर किया, श्रीलंका के लिए टी20 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया
कैंडी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे ऑलराउंडर दासुन शनाका अपने प्रदर्शन से कभी-कभी हैरान करते हैं। गुरुवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ घरेलू दर्शकों को हैरान किया बल्कि रोमांचित करते हुए श्रीलंका को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।