फीफा वर्ल्ड कप: जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर

IANS | June 21, 2026 1:29 PM

मॉन्टेरी, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एफ के मुकाबले में जापान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। विश्व कप के इतिहास में यह पहला मौका है, जब जापान ने एक मैच में चार गोल किए हैं। इस हार के साथ ही ट्यूनीशिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।

तबाही का दूसरा नाम वैभव सूर्यवंशी, 15 साल की उम्र में तोड़ चुके हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

IANS | June 21, 2026 1:22 PM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी एक के बाद एक रिकॉर्ड को ध्वस्त करते जा रहे हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। आइए आपको बताते हैं वैभव भारत की नेशनल टीम की ओर से डेब्यू करने से पहले ही किन-किन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर चुके हैं।

चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा

IANS | June 21, 2026 11:56 AM

दांबुला, 21 जून (आईएएनएस)। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया। इस तूफानी पारी के साथ ही वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

रूम की शानदार गोलकीपिंग ने दिलाया कुराकाओ को 'ऐतिहासिक' प्वाइंट, ड्रॉ रहा इक्वाडोर के खिलाफ मैच

IANS | June 21, 2026 11:54 AM

कैनसस सिटी, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर और कुराकाओ के बीच खेला गया ग्रुप ई का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। कैनसस सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कुराकाओ के गोलकीपर एलॉय रूम सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने कई शानदार बचाव किए और अपनी टीम को टूर्नामेंट के इतिहास का पहला प्वाइंट दिलाया।

महिला टी20 विश्व कप: जीत के साथ अंक तालिका में भारत से आगे निकला ऑस्ट्रेलिया, टॉप पर पहुंचा इंग्लैंड

IANS | June 21, 2026 9:17 AM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। लगातार तीसरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में अब पहले स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, स्कॉटलैंड को हराने के साथ ही इंग्लैंड ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच गया है।

सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाली बनीं पहली इंग्लिश गेंदबाज

IANS | June 21, 2026 8:45 AM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड का विजयी अभियान जारी है। टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। गेंद से टीम की इस जीत की नायक सोफी एक्लेस्टोन रहीं, जिन्होंने महज 23 रन देकर 2 विकेट निकाले। एक्लेस्टोन ने टी20 इंटरनेशनल में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक इंग्लैंड की कोई भी गेंदबाज अब तक नहीं पहुंच सकी है।

महिला टी20 विश्व कप: डंकले-कैप्सी की दमदार पारी, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया

IANS | June 21, 2026 8:22 AM

लीड्स, 21 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। हेडिंग्ले के मैदान पर इंग्लिश टीम से मिले 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी।

फीफा वर्ल्ड कप: जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

IANS | June 21, 2026 7:49 AM

टोरंटो, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया। टीम की इस जीत के हीरो डेनिज उन्दाव रहे, जिन्होंने दो गोल दागे।

फीफा वर्ल्ड कप: स्वीडन को 5-1 से रौंदकर पहले स्थान पर पहुंचा नीदरलैंड्स

IANS | June 21, 2026 7:25 AM

ह्यूस्टन, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप एफ के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 5-1 से रौंदा। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है।

दूसरा टेस्ट: अंतिम दिन न्यूजीलैंड को महज 5 विकेट दरकार, कप्तान जो रूट से इंग्लैंड को आस

IANS | June 20, 2026 11:56 PM

लंदन, 20 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की टीम केनिंग्टन ओवल में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत से महज 5 विकेट दूर है। जीत के लिए 463 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड चौथे दिन की समाप्ति तक 5 विकेट खोकर 182 रन बना सकी है। यहां से उसे जीत के लिए 281 रन चाहिए।