फीफा वर्ल्ड कप: उलटफेर से बाल-बाल बचा अर्जेंटीना, हारकर भी काबो वर्डे ने जीता दिल

IANS | July 4, 2026 8:17 AM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना काबो वर्डे के खिलाफ उलटफेर से बाल-बाल बच गया। मियामी स्टेडियम में रोमांच से भरपूर मुकाबले में अर्जेंटीना ने काबो वर्डे को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है।

फीफा वर्ल्ड कप: मिस्र ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराया

IANS | July 4, 2026 7:28 AM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने इतिहास रच दिया है। मिस्र ने विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में पहली जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मिस्र ने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

वैभव सूर्यवंशी की कहानी अद्भुत, हमारे खिलाफ उनका करिश्माई प्रदर्शन न आए: सैम करन

IANS | July 3, 2026 11:57 PM

मैनचेस्टर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार की शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा है कि भारत के साथ सीरीज काफी रोमांचक होगी।

विंबलडन: पेगुला सीधे सेटों में जीत के साथ चौथे राउंड में पहुंचीं

IANS | July 3, 2026 11:08 PM

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। जेसिका पेगुला ने विंबलडन 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेन की जेसिका बौजास मानेरो को 6-1, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी ने दुनिया की 52वें नंबर की बौजास मानेरो को 53 मिनट तक चले मुकाबले में मात दी। पेगुला ने बिना कोई सेट गंवाए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

फीफा विश्व कप भारत से दूर, हमें अपना स्तर बहुत उठाना होगा: बाइचुंग भूटिया

IANS | July 3, 2026 10:37 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल के पोस्टर बॉय रहे और टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि बढ़े हुए टूर्नामेंट की वजह से एशिया को मिले आठ सीधे क्वालिफिकेशन स्पॉट के बावजूद भारतीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप में क्वालीफाई करने से दूर है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अभी भी महाद्वीप के बड़े देशों से मुकाबला करने के लिए बहुत कुछ करना है।

विंबलडन: नाओमी ओसाका ने कसाटकिना को हराकर चौथे दौर में जगह बनाई

IANS | July 3, 2026 10:04 PM

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। नाओमी ओसाका ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बना ली। 14वीं वरीयता प्राप्त जापानी स्टार ने ऑस्ट्रेलिया की डारिया कसाटकिना को मात्र 65 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपने करियर का नया अध्याय लिखा। इस जीत के साथ ओसाका ने चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दूसरे सप्ताह तक पहुंचने की उपलब्धि भी हासिल कर ली।

विंबलडन: रोमन सफीउलिन ने जोआओ फोंसेका को हराकर चौथे दौर में जगह बनाई

IANS | July 3, 2026 9:19 PM

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। रोमन सफीउलिन ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन और भावनात्मक जीत हासिल करते हुए विंबलडन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। रूस के सफीउलिन ने शुक्रवार को ब्राजील के जोआओ फोंसेका को 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर चौथे दौरे में जगह बनाई। लंबे समय तक इंजरी से जूझने के बाद विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचना सफीउलिन के लिए निश्चित रूप से भावनात्मक और रोमांचक है।

बेन स्टोक्स: 'मेरा समय समाप्त हो गया था', संन्यास के बाद पूर्व कप्तान का दिल छूने वाला संदेश

IANS | July 3, 2026 9:05 PM

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हाल में संपन्न 3 टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड की हार के साथ समाप्त हुई। इंग्लैंड ने इस घरेलू सीरीज में 2 टेस्ट गंवाए, जबकि 1 टेस्ट में जीत हासिल की। इंग्लैंड की हार से ज्यादा तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करने वाले बेन स्टोक्स की चर्चा रही।

टी20 सीरीज: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में आर्चर और टंग को शामिल किया

IANS | July 3, 2026 8:39 PM

मैनचेस्टर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। दोनों ही बदलाव गेंदबाजी विभाग में किए गए हैं। टीम में दिग्गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जोश टंग अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज का स्टार गेंदबाज बाहर

IANS | July 3, 2026 7:38 PM

एंटीगुआ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला टेस्ट गंवाकर सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।