टी20 वर्ल्ड कप: अक्षर पटेल को क्यों ड्रॉप किया गया? सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने किया खुलासा
अहमदाबाद, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने को लेकर है।