टी20 वर्ल्ड कप: विराट कोहली के नजदीक आए एडम जांपा, मिशेल मार्श ने की रोहित, शोएब और होप की बराबरी

IANS | February 20, 2026 10:45 PM

कैंडी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया को ओमान ने जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। यह मैच टी20 विश्व कप के कई रिकॉर्ड्स का भी गवाह बना।

'हम घर जाएंगे, ईमानदारी से सोचेंगे', टी20 विश्व कप से बाहर होने पर निराश नजर आए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श

IANS | February 20, 2026 10:16 PM

कैंडी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप 2026 का सफर ओमान के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में जीत के साथ समाप्त हो गया। पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। जीत के बावजूद विश्व कप से बाहर होने की निराशा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श के चेहरे पर साफ दिखी।

टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया पर ओमान की जीत का दावा फुस्स, 62 गेंद पहले 9 विकेट से हारी

IANS | February 20, 2026 9:53 PM

कैंडी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 62 गेंद पहले 9 विकेट से हरा दिया। 105 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

'कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते', राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी जौहर से तलाक की घोषणा की

IANS | February 20, 2026 9:33 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे लेग स्पिनर राहुल चाहर का उनकी पत्नी ईशानी जौहर के साथ तलाक हो गया है। राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए तलाक की पुष्टि की है।

सीएबीआई ने नेत्रहीन क्रिकेट के समर्थन के लिए बीसीसीआई का जताया आभार

IANS | February 20, 2026 9:11 PM

बेंगलुरु, 20 फरवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) ने वैश्विक स्तर पर नेत्रहीन क्रिकेटरों के विकास के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की दिल से तारीफ की है।

टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने ओमान चारो खाने चित्त, 104 रन पर सिमटी

IANS | February 20, 2026 8:42 PM

कैंडी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 104 रन पर सिमट गई।

'हमें अपनी फील्डिंग पर कड़ी मेहनत करनी होगी', भारत की 'कमजोरी' पर बोले कोच मोर्ने मोर्कल

IANS | February 20, 2026 8:20 PM

अहमदाबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग चिंता का विषय रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में कुल 9 कैच टपकाए हैं। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का भी मानना है कि टीम को अपनी इस कमजोरी पर काम करने की सख्त जरूरत है।

नई दिल्ली मैराथन में रिकॉर्ड 30,000 धावक लेंगे हिस्सा, विजेंदर सिंह और रोहन बोपन्ना दिखाएंगे हरी झंडी

IANS | February 20, 2026 7:43 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली में रविवार को आयोजित होने वाले मैराथन में 30 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इस रेस को मुक्केबाज विजेंदर सिंह और रोहन बोपन्ना हरी झंडी दिखाते हुए नजर आएंगे। मैराथन में अनीश थापा, मान सिंह और गोपी टी भी हिस्सा लेंगे।

डॉ. मंडाविया 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 62वें संस्करण को लीड करेंगे, कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का मनेगा जश्न

IANS | February 20, 2026 7:30 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया, 22 फरवरी, 2026 को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 62वें संस्करण का नेतृत्व करेंगे। इस संस्करण में भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी का अधिकार मिलने का जश्न मनाया जाएगा।

महिला एशिया कप 'ए' राइजिंग स्टार्स: भारत और बांग्लादेश के बीच होगा फाइनल, पाकिस्तान का टूटा सपना

IANS | February 20, 2026 6:58 PM

बैंकॉक, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश 'ए' ने महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश 'ए' ने पाकिस्तान 'ए' को 54 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का फाइनल खेलने और खिताब जीतने का सपना टूट गया। फाइनल में बांग्लादेश की भिड़ंत भारतीय टीम के साथ 22 फरवरी को होगी।