आईपीएल 2026: पंजाब के खिलाफ 2 अंक हासिल करना कोलकाता के लिए चुनौती, मैच पर बारिश का खतरा
कोलकाता, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइड राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच सोमवार की शाम कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। अपने घरेलू मैदान में पंजाब किंग्स को हराकर 2 अंक लेना केकेआर के लिए बड़ी चुनौती है।