16 रन बनाते ही अभिषेक के नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि, कोहली-राहुल के खास क्लब में होंगे शामिल

IANS | July 23, 2026 9:18 AM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (23 जुलाई) को खेला जाना है। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास 16 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली और केएल राहुल के खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका होगा।

चाइना ओपन बैडमिंटन: गेम्के ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विटिडसर्न को चौंकाया, वांग झियी की जीत

IANS | July 22, 2026 11:10 PM

चांगझू, 22 जुलाई (आईएएनएस)। चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को थाईलैंड के दूसरे वरीय खिलाड़ी कुनलावुत विटिडसर्न को पहले ही दौर में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा, जबकि चीन की वांग झियी ने कड़े मुकाबले के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: सिर्फ एक बल्लेबाज, जिसने टी20 मैच में जड़ा शतक

IANS | July 22, 2026 10:24 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा (11 जीत और 3 हार) भारी रहा है। साल 2010 से अब तक भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबलों में सिर्फ अभिषेक शर्मा ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक जमाया है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: दोनों देशों के बीच खेली गई 4 टी20 सीरीज, 3 मुकाबलों में हुआ 'उलटफेर'

IANS | July 22, 2026 9:09 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 4 टी20 सीरीज खेली गई हैं, जिसमें तीन सीरीज भारत के पक्ष में रहीं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई।

असफलता के डर से बचना होगा, परिणाम बेहतर होंगे: श्रेयस अय्यर

IANS | July 22, 2026 8:42 PM

हरारे, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार से हरारे में शुरू हो रही है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों से नाकामी से डर के बिना खेलने की अपील की।

असम प्रीमियर लीग राज्य की प्रतिभाओं के लिए एक लॉन्चपैड है: अबू नेचिम

IANS | July 22, 2026 4:38 PM

गुवाहाटी, 22 जुलाई (आईएएनएस) पूर्व तेज गेंदबाज अबू नेचिम ने असम प्रीमियर लीग (एपीएल) को राज्य के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक जरूरी लॉन्चपैड बताया है। उन्होंने कहा कि एपीएल राज्य की स्थानीय प्रतिभाओं को जरूरी पहचान देगा।

आईसीसी वनडे रैंकिंग: डेरिल मिशेल के करीब पहुंचे शुभमन गिल, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री

IANS | July 22, 2026 4:12 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर वन बल्लेबाज बनने के काफी करीब आ गए हैं। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को भी काफी फायदा हुआ है।

फॉर्म में उतार-चढ़ाव क्रिकेट का हिस्सा, टीम के लिए अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं: वैभव सूर्यवंशी

IANS | July 22, 2026 3:23 PM

हरारे, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में हरारे में 23 जुलाई से शुरू होगी। इस सीरीज में एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहेगी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार तीन मैचों में असफल रहे थे। वैभव भी इस सीरीज में अपनी फॉर्म पाने और बड़ी पारी खेलने की चाहत रखते हैं।

हसीन फकीरी की शर्मनाक हरकत से कोविड पॉजिटिव ताहिला मैक्ग्रा के खेलने तक... कॉमनवेल्थ गेम्स के सबसे विवादित पल

IANS | July 22, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी स्कॉटलैंड का ग्लासगो शहर कर रहा है। भारत के कुल 125 एथलीट्स देश के लिए मेडल जीतने के इरादे से स्कॉटलैंड पहुंचे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ हर बार कई तरह के विवाद सामने आते हैं। आइए आपको इन गेम्स से जुड़े कुछ बड़े विवादों से अवगत कराते हैं।

युजवेंद्र चहल: शतरंज का साथ छोड़ थामा क्रिकेट का दामन, टी20 इंटरनेशनल में 'पंजा' खोलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

IANS | July 22, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। युजवेंद्र चहल की गिनती भारत के सबसे काबिल स्पिन गेंदबाजों में होती है। अपनी चतुर गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाने में माहिर चहल कभी शतरंज की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे। चहल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से एक मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।