खेल मंत्री मांडविया ने ग्लासगो में शर्ली अयोरकोर बोचवे से मुलाकात की, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों पर हुई चर्चा

IANS | July 23, 2026 3:39 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ खेल मंत्रियों की बैठक के दौरान कॉमनवेल्थ की चुनी हुई सेक्रेटरी-जनरल, शर्ली अयोरकोर बोचवे के साथ एक सार्थक द्विपक्षीय बैठक की।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का पहला पदक पक्का, लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं

IANS | July 23, 2026 3:01 PM

ग्लासगो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत ने अपना पहला पदक सुनिश्चित कर लिया है। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को 'बाय' मिला है। इसके माध्यम से सीधे सेमीफाइनल में पहुंचते हुए उन्होंने अपना पदक सुनिश्चित कर लिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स: खेल मंत्री मांडविया और भारतीय समुदाय ने ग्लासगो में 'चीयर 4 भारत' का नारा बुलंद किया

IANS | July 23, 2026 2:44 PM

ग्लासगो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारतीय समुदाय के साथ मिलकर 'चीयर 4 भारत' बैनर तले एक साइकिलिंग इवेंट आयोजित किया। इसके माध्यम से उन्होंने दुनिया भर में फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया।

जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए मिल्टन शुम्बा

IANS | July 23, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के आगाज से पहले जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

यूथ टेस्ट: रोहित-चिगुरुपति की शानदार गेंदबाजी, भारत ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में श्रीलंका को 211 रनों से रौंदा

IANS | July 23, 2026 2:15 PM

कोलंबो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत अंडर 19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका टीम को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में 211 रनों से हराया। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 472 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

सर्जरी से गुजरेंगे स्पेन को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोड्री: रिपोर्ट

IANS | July 23, 2026 1:30 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन को अपनी कप्तानी में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले रोड्री को एक बार फिर चोट की वजह से लंबे समय तक फुटबॉल से दूर रहना पड़ सकता है। रोड्री पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं और खबरों के मुताबिक अब वह सर्जरी से गुजरेंगे।

अभिनव मुकुंद ने चुना वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड, शमी-सैमसन को किया बाहर

IANS | July 23, 2026 1:18 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है। उन्होंने रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे इबादत हुसैन

IANS | July 23, 2026 12:11 PM

ढाका, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन हिस्सा नहीं लेंगे। इबादत की पत्नी गर्भवती हैं और वह जल्द ही पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसी कारण इबादत इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: आकाश ने पहले टी20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, हर्ष दुबे को दी जगह

IANS | July 23, 2026 10:06 AM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (13 जुलाई) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

IANS | July 23, 2026 9:35 AM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान इस सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। आइए आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।