सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

IANS | July 30, 2026 2:17 AM

ग्लासगो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पैरा एथलीट्स ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 'गोल्ड' और 'सिल्वर' मेडल दिलाया। दिलीप महादु गावित ने 10.71 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीतकर 'गेम्स रिकॉर्ड' के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं, मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ ने 10.83 सेकंड (सीजन बेस्ट) के साथ सिल्वर हासिल किया।

सीडब्ल्यूजी 2026: श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

IANS | July 30, 2026 1:59 AM

ग्लासगो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के मुरली श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में 8.09 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश के साथ सिल्वर मेडल जीता।

सीडब्ल्यूजी 2026: सेमीफाइनल में पहुंचीं बॉक्सर जैस्मिन, 57 किलोग्राम वर्ग में मेडल पक्का

IANS | July 29, 2026 11:34 PM

ग्लासगो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने बुधवार को एसईसी हॉल-5 में खेले गए 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले को अपने नाम किया। इंग्लैंड की एलीस ग्लिन के खिलाफ 4-1 से जीत के साथ जैस्मिन ने सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर लिया है।

सीडब्ल्यूजी 2026: अंकुश ने बॉक्सिंग में भारत का एक और मेडल पक्का किया, 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे

IANS | July 29, 2026 7:31 PM

ग्लासगो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने भी पदक पक्का कर लिया है। अंकुश ने बुधवार को पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल में सेशेल्स के जेड माइकोक पर शानदार और सर्वसम्मत जीत दर्ज करके सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई।

सीडब्ल्यूजी 2026: सचिन सिवाच का मेडल पक्का, पुरुषों के 60 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे

IANS | July 29, 2026 6:37 PM

ग्लासगो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को भारतीय बॉक्सरों ने तीसरा मेडल पक्का कर लिया है। एसईसी हॉल-5 में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में सचिन सिवाच ने बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग में 5-0 से मात दी।

सीडब्ल्यूजी 2026 : पीएम मोदी ने सिल्वर मेडल विजेता हरजिंदर और गुलवीर को दी बधाई

IANS | July 29, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को बधाई दी। इन दोनों ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीते। प्रधानमंत्री ने अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) के लिए वेटलिफ्टर हरजिंदर की तारीफ की।

सीडब्ल्यूजी 2026: बॉक्सर साक्षी के बाद अरुंधति ने भी पक्का किया मेडल, महिला 70 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश

IANS | July 29, 2026 5:54 PM

ग्लासगो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को महिला बॉक्सर साक्षी के बाद अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम वर्ग) ने भी देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया। एसईसी हॉल-5 में अरुंधति ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के विभाजित फैसले से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर दिया है।

सीडब्ल्यूजी 2026: बॉक्सर साक्षी ने देश के लिए पक्का किया मेडल, महिला 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचीं

IANS | July 29, 2026 5:27 PM

ग्लासगो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की महिला मुक्केबाज साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।

आईसीसी रैंकिंग: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज, वैभव ने लगाई लंबी छलांग

IANS | July 29, 2026 2:39 PM

दुबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को भी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा पहुंचा है।

सीडब्ल्यूजी 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने सिल्वर मेडल जीतने पर दी गुलवीर-हरजिंदर को बधाई

IANS | July 29, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर को बधाई दी है। गृह मंत्री ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में इतिहास रचने के लिए गुलवीर की तारीफ की। इसके साथ ही देश के लिए वेटलिफ्टिंग में एक और मेडल जीतने पर हरजिंदर के प्रदर्शन को भी सराहा।