डब्ल्यूपीएल इतिहास में जायंट्स ने दर्ज की अपनी दूसरी बड़ी जीत, वॉरियर्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
वडोदरा, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात जायंट्स ने बीसीए स्टेडियम में गुरुवार को यूपी वॉरियर्स के विरुद्ध 45 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में जायंट्स की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इस जीत के साथ जायंट्स ने प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।