एफआईएच यूथ हॉकी5एस: भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

IANS | July 26, 2026 10:55 AM

मस्कट, 26 जुलाई (आईएएनेस)। भारतीय भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-1 से हराया।

हम कोशिश करते हैं कि वैभव सोशल मीडिया से ज्यादा ध्यान क्रिकेट पर दे : ईशान किशन

IANS | July 26, 2026 9:36 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हर तरफ हो रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाने के बाद से वैभव खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का कहना है कि ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ी यह कोशिश करते हैं कि वैभव सोशल मीडिया की दुनिया से ज्यादा ध्यान अपने क्रिकेट पर दें।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

IANS | July 26, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रनों से रौंदा। इस जीत के नायक अभिषेक शर्मा रहे। हालांकि, अभिषेक ने इस मैच में बल्ले से नहीं, बल्कि गेंद से कमाल किया। शानदार गेंदबाजी के बूते अभिषेक ने अपना नाम टी20 इंटरनेशनल की रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है।

दूसरे मैच में जीत के साथ भारत टी20 में फिर बना नंबर वन, खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत

IANS | July 26, 2026 9:12 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारत ने इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: केवम हॉज की दमदार पारी, कैरेबियाई बल्लेबाजों के नाम रहा टेस्ट का पहला दिन

IANS | July 26, 2026 9:05 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से कैरेबियाई बल्लेबाजों के नाम रहा। वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 194 रन लगा लिए हैं।

'इतिहास रच दिया गया', वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश खिताब जीतने पर मनसुख मांडविया ने दी अनाहत को बधाई

IANS | July 26, 2026 8:55 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कनाडा के ओंटारियो में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह की तारीफ की है।

अनाहत ने रचा इतिहास, पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनीं

IANS | July 25, 2026 11:58 PM

नियाग्रा-ऑन-द-लेक (कनाडा), 25 जुलाई (आईएएनएस)। अनाहत सिंह ने शनिवार को इतिहास रच दिया। 18 वर्षीय अनाहत वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने कनाडा के ओंटारियो के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में आयोजित वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर इंडिविजुअल चैंपियनशिप में महिलाओं का खिताब जीता।

मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे खेलने का मौका मिला: यश ठाकुर

IANS | July 25, 2026 9:02 PM

हरारे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले से दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। यश के लिए यह मैच यादगार रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और टीम की न सिर्फ जीत बल्कि खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

टीम के लिए रन बनाने और जीत में मदद करने पर हमेशा अच्छा लगता है: ईशान किशन

IANS | July 25, 2026 8:47 PM

हरारे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। भारतीय टीम ने 90 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की विस्फोटक 81 रन की पारी का अहम योगदान रहा। किशन को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा टी20: गेंदबाजी में चमके अभिषेक शर्मा, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया

IANS | July 25, 2026 8:13 PM

हरारे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया था। जिम्बाब्वे 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई।