आईपीएल 2026: क्या डीसी आरआर को उसके घर में चुनौती दे पाएगी? ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
जयपुर, 1 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार की शाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आमने-सामने होंगी। मुकाबला आरआर के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। मैच में आरआर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि डीसी की कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी।