समरेश जंग: भारतीय शूटिंग के 'गोल्डफिंगर', जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमाई धाक

IANS | May 4, 2026 3:46 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज निशानेबाज समरेश जंग को शूटिंग जगत में 'गोल्डफिंगर' के नाम से भी जाना जाता है, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2006 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। साल 2002 में 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित इस शूटर ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई यादगार सफलताएं दिलाने के बाद कोचिंग में भी योगदान दिया।

आईपीएल 2026: सीएसके-डीसी के बीच जंग, मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में करीब आना मकसद

IANS | May 4, 2026 3:15 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 48वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी है, जो मिड-टेबल की होड़ में फंसी हुई हैं और प्लेऑफ की दौड़ में और करीब आना चाहती हैं।

आईपीएल 2026: उंगली की चोट के बाद इग्लैंड लौटे आरसीबी के ओपनर फिल सॉल्ट

IANS | May 4, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर फिल सॉल्ट चोटिल उंगली के स्कैन के लिए इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। सॉल्ट टीम के आखिरी तीन मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सॉल्ट की गैरमौजूदगी में उनके हमवतन जैकब बेथेल को टॉप ऑर्डर में विराट कोहली का साझेदार बनाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर लेफ्ट-आर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा बोलीं- मैदान में प्रदर्शन से ज्यादा कैरेक्टर जरूरी है

IANS | May 4, 2026 11:34 AM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा के लिए अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत की जर्सी पहनना और सीनियर टीम में जगह बनाना उनके लंबे समय से संजोए गए सपने के पूरा होने जैसा है।

आईपीएल 2026: एमआई और एलएसजी हेड टू हेड, किसके नाम हो सकती है आज की बाजी?

IANS | May 4, 2026 10:19 AM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। एमआई और एलएसजी के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी।

आईपीएल 2026: साई-सुंदर की शानदार बल्लेबाजी, किंग्स के खिलाफ टाइटंस की 4 विकेट से जीत

IANS | May 3, 2026 11:46 PM

अहमदाबाद, 3 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। 10 में से 6 मैच जीतकर जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि लगातार दूसरी हार के बावजूद पीबीकेएस शीर्ष पर मौजूद है।

चोटिल साइवर-ब्रंट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, डीन संभालेंगी इंग्लैंड की कमान

IANS | May 3, 2026 8:01 PM

लंदन, 3 मई (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट अपनी बाईं पिंडली में मामूली खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। उप-कप्तान और ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर चार्ली डीन वनडे सीरीज के दौरान टीम की कप्तानी करेंगी। इस बीच, मैया बाउचियर को बैटिंग कवर के तौर पर टीम में बुलाया गया है।

आईपीएल 2026: टाइटंस ने किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

IANS | May 3, 2026 7:28 PM

अहमदाबाद, 3 मई (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

आईपीएल 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, केकेआर ने एसआरएच को 7 विकेट से हराया

IANS | May 3, 2026 7:13 PM

हैदराबाद, 3 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 7 विकेट से हराया। केकेआर 9 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है, जबकि 10 में से 4 मैच गंवाकर एसआरएच तीसरे स्थान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026: सुनील नरेन की 'डबल सेंचुरी', इस मामले में बने इकलौते गेंदबाज

IANS | May 3, 2026 6:48 PM

हैदराबाद, 3 मई (आईएएनएस)। सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किसी एक फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए 200 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 19 ओवर में 165 रन पर समेट दिया, जिसमें नरेन ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई।