'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

IANS | August 2, 2026 9:08 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिहाज से यादगार रहा। भारत ने मुक्केबाजी में 10 और कुल 16 मेडल अपने नाम किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु ने 'पीबीजी सोल्जरथॉन' को दिखाई हरी झंडी, मांडविया ने एनसीसी साइक्लोथॉन में लिया हिस्सा

IANS | August 2, 2026 8:02 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे, जो इस पहल के संरक्षक हैं।

भारत के लिए ऐतिहासिक रहा सीडब्ल्यूजी 2026 का 10वां दिन, पीएम मोदी ने दी मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई

IANS | August 2, 2026 7:42 AM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। देश की झोली में कुल 16 मेडल आए, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

सीडब्ल्यूजी 2026: गुलवीर ने इतिहास रचा, 10,000 मीटर में सिल्वर के बाद 5,000 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज

IANS | August 2, 2026 2:22 AM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने शनिवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ गुलवीर कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही संस्करण में 2 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय 'ट्रैक एंड फील्ड एथलीट' बन गए।

सीडब्ल्यूजी 2026: अंकुश ने जीता गोल्ड, नरेंद्र को सिल्वर, बॉक्सिंग में भारत का दिखा दमखम

IANS | August 1, 2026 11:59 PM

ग्लासगो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार रात बॉक्सिंग के अंतिम दो मुकाबलों में भारत ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया। अंकुश पंघाल (पुरुष 80 किग्रा वर्ग) ने 'गोल्डन पंच' लगाया, जबकि नरेंद्र (पुरुष 90+ किग्रा) को सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ा।

सीडब्ल्यूजी 2026: सचिन सिवाच ने पुरुषों की 60 किग्रा बॉक्सिंग में गोल्ड जीता

IANS | August 1, 2026 11:23 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने शनिवार को फाइनल में नामीबिया के ट्राईअगेन मोर्नी न्डेवेलो को 3-2 के करीबी स्प्लिट डिसीजन से हराकर पुरुषों की 60 किग्रा बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीता।

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रिया और प्रीति ने भी लगाए 'गोल्डन पंच', बॉक्सिंग में भारत का चौथा स्वर्ण

IANS | August 1, 2026 9:41 PM

ग्लासगो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारत के लिए बॉक्सिंग में 'स्वर्णिम दिन' रहा है। रात साढ़े 9 बजे तक भारत ने इस खेल में 4 गोल्ड मेडल हासिल कर लिए हैं। प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया के बाद साक्षी और प्रिया घणघस ने भी अपनी-अपनी फाइनल बाउट जीतकर गोल्ड हासिल कर लिए हैं।

'स्कॉट ने बहुत अच्छा काम किया', नीदरलैंड का कप्तान बनने के बाद बोले बास डी लीडे

IANS | August 1, 2026 5:52 PM

एम्स्टर्डम, 1 अगस्त (आईएएनएस)। नीदरलैंड के नए कप्तान बास डी लीडे ने पिछले चार सालों के दौरान टीम की बेहतरीन कप्तानी के लिए स्कॉट एडवर्ड्स की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड कप्तान के रूप में स्कॉट ने बहुत अच्छा काम किया।

सीडब्ल्यूजी 2026: सोमन राणा-शुभम जुयाल का कमाल, एफ57 शॉट पुट में भारत ने 'गोल्ड' के साथ 'सिल्वर' भी जीता

IANS | August 1, 2026 5:49 PM

ग्लासगो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को पैरा एथलेटिक्स में भारत ने इतिहास रच दिया। सोमन राणा ने पुरुषों के शॉट पुट एफ57 इवेंट में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। वहीं, शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुक्केबाजी, ट्रिपल जंप और शॉट पुट में पदक जीतने वालों को दी बधाई

IANS | August 1, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार के दिन की शुरुआत भारत के लिए बेहतरीन रही है। भारतीय एथलीटों ने देश की झोली में स्वर्ण और रजत पदक डाले हैं। प्रीति पवार और जैस्मीन लैम्बोरिया ने मुक्केबाजी में स्वर्ण जीता है, तो जदुमणि सिंह ने मुक्केबाजी में रजत पदक जीता है। ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल ने रजत और सेल्वा प्रभु ने कांस्य पदक जीता है। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एथलीटों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है। रक्षा मंत्री ने शॉट पुट के पदक विजेताओं को भी बधाई दी है।